पटना , मई 22 -- ला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम तथा बिहार विरासत विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने, फिल्म नीति, विभागीय योजनाओं तथा राज्य की विरासत संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मंत्री ने बिहार में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को और व्यापक बनाने पर बल देते हुए राज्य के नए एवं आकर्षक स्थलों को फिल्म शूटिंग के लिए चिन्हित कर विभागीय वेबसाइट पर शामिल करने के निर्देश दिए । इस क्रम में उन्होंने स्वयं भी कई संभावित स्थलों के नाम सुझाए, जिससे बिहार को फिल्म निर्माण के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित