उज्जैन , जुलाई 27 -- प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए श्री भंडारकर ने कहा कि वह हर वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में इंदौर आए थे, इसलिए बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित