मुंबई , फरवरी 16 -- मुंबई में एक फिल्म निर्देशक के आवास पर गोलीबारी के संबंध में दर्ज मामले को डीसीबी सीआईडी में पुन: पंजीकृत किया गया है।

जानकारी के अनुसार गत एक फरवरी को जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले को डीसीबी सीआईडी सीआर नंबर 19/26 के रूप में अपराध शाखा , मुंबई में पुनः पंजीकृत किया गया है। यह मामला विभिन्न धाराओं में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था, जिसे पंजीकृत अपराध की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल, अपराध शाखा , मुंबई द्वारा की जा रही है। पंजीकृत अपराध में शुरू में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी अभी 17 फरवरी तक पुलिस हिरासत में हैं।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ की मदद और सहयोग से छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित