मुंबई , मार्च 26 -- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग की संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखरी सवाल', 15 मई को रिलीज होगी।
नीम ट्री एंटरटेनमेंट और निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निखिल नंदा, धनराज नथवानी और संजय दत्त द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'आखरी सवाल' में संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे सितारों की अहम भूमिका है।
संजय दत्त की फिल्म 'आखरी सवाल' की सिर्फ पहली झलक ही सामने आई थी कि उसने खलबली मचा दी, जिसमें आजादी से पहले के दौर की अनकही सच्चाइयों को पहली बार दिखाया गया है। बढ़ती उत्सुकता के बीच, अब एक नया असरदार पोस्टर जारी किया गया है, जो अपने शानदार विजुअल्स के साथ बहुत कुछ कह रहा है और रिलीज की तारीख 15 मई 2026 का भी खुलासा कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित