मनीला , सितंबर 10 -- पश्चिमी फिलीपींस के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पलावन प्रांत के तट के पास एक नौका में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 87 अभी भी लापता हैं।
गुरुवार को स्थानीय समाचार पलावन न्यूज के अनुसार हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब एमवी जून एस्टर में 117 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य सवार थे।
फिलीपीन तटरक्षक बल (पीसीजी) की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कायाबयाब ने फेसबुक पर जारी एक बयान में बताया कि 42 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित