फिरोजाबाद , अक्टूबर 22 -- फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि थाना टूंडला क्षेत्र के तहत नए हाईवे पर जरौली कट के समीप गुरुवार को सुबह एक कार अज्ञात वाहन से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।दुर्घटना में सभी कार सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को निकाल कर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मनोज कुमार (28) को मृत घोषित कर दिया।

घायल राजकुमार, आदित्य प्रताप और रामप्रकाश को मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित