फिरोजाबाद , अप्रैल 12 -- फिरोजाबाद जिले में थाना उत्तर क्षेत्र के गंगानगर स्थित बिजली घर पर रविवार को मध्यम और मजदूर वर्ग की महिलाओं ने एकत्रित होकर स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए वापस पुराने मीटर लगाए जाने की मांग की।

थाना उत्तर क्षेत्र कें इंदिरा नगर गंगानगर की महिलाओं ने मिलकर बिजली घर में घुसकर स्मार्ट मीटर का विरोध व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। महिलाओं का आरोप था कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तब से बिजली का बिल काफी बढ़ गया है और पेमेंट करने के बाद भी विभाग की मनमानी के चलते बिजली काट दी जाती है जिसकी वजह से मध्यम और मजदूर वर्ग के लोग काफी परेशान है। क्षेत्र में अधिकांश मध्य और मजदूर वर्ग के लोग ही रहते हैं उनके लिए यह बिजली का अतिरिक्त बजट उठा पाना भारी मुश्किल हो रहा है।

महिलाओं द्वारा अधिकारियों से मांग की गई कि उनके स्मार्ट मीटर है हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं द्वारा विभाग के लोगों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। विभाग के लोगों का कहना था कि हमारे स्तर पर समस्या का कोई समाधान नहीं हो सकेगा उसके लिए लखनऊ के अधिकारियों से ही बात करनी होगी। काफी समझाने के बाद महिलाएं शांत होकर वापस गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित