फिरोजाबाद , मई 13 -- फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में बुधवार को स्कूल बस की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव फतेहपुर भगनेर में वैष्णवी (9) सड़क किनारे खेल रही थी कि इस बीच स्कूल बस ने उसे चपेट में ले लिया। पहिये के नीचे आने से बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत का आभास होते ही चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

बस में सवार स्कूल के बच्चों ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए । उन्होंने हादसे की जानकारी बालिका के नाना और पुलिस को दी गई । मृतक बालिका वैष्णवी अपने नाना के पास रहकर पढ़ रही थी। उसके माता-पिता नोएडा में नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी एकादशी संजूल पांडे ने जानकारी दी है कि बस आरएस स्कूल की है जिसे कब्जे में दे दिया गया है चालक रामनरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित