फिरोजाबाद , फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एटा चौराहे स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ओवरब्रिज पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान यशपाल (40) निवासी गांव भूड़ा भरथरा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एक कोल्ड स्टोर में कार्यरत था। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया है। वाहन की पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित