फिरोजाबाद , मई 01 -- फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में शादी समारोह में एटा जा रहे बुलेट सवार दंपति और बेटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनो की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव नगला पटिया पाढम निवासी अजय कुमार (27) अपनी पत्नी ओम श्री (24) तथा बेटी तृषा (4 माह) के साथ बुलेट बाइक पर गुरुवार देर शाम अपनी ससुराल एटा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में गांव सुरोला के समीप एक तेज गति से आते हुए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जानकारी होने पर थाना पुलिस घायलों को एंबुलेंस से लेकर जिले के सरकारी ट्रेनिंग सेंटर पहुंची जहां डॉक्टर ने ओम श्री तथा बेटी तृषा को मृत घोषित कर दिया जबकि अजय कुमार की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित