फिरोजाबाद , सितंबर 19 -- फिरोजाबाद जिले के थाना नगला सिंगी क्षेत्र में शनिवार को पांच गांवों की महिलाओं ने एकत्र होकर शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया और जन हित मे प्रशासन से बंद कराने की मांग की।

थाना नगला सिंधी क्षेत्र के गांव ठार गंगाराम ,कसौंदी ठार तुलसी गढी धानी तथा ठार खूवी की महिलाओं ने शनिवार को एक जुट होकर ठार गंगाराम पर बने शराब के ठेके को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि गांव में मंदिर के पास शराब का ठेका होने से मंदिर आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। छात्र-छात्राओं के साथ शराब के ठेके पर जमा लोग अभद्रता करते हैं जिससे आसपास के गांव का माहौल खराब हो रहा है। बच्चों पर गलत असर पड़ता है। शराब के कारण अनेक परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इस लिए जिला प्रशासन इस ठेके को अन्य स्थान स्थानांतरित करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित