फिरोजाबाद , मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के लाइन पार क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, श्याम नगर निवासी अवधेश कुमार शंखवार के पुत्र रामशंकर (24) को आज सुबह परिजनों ने घर में फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों और परिजनों के बीच कुछ देर विवाद भी हुआ। इसी दौरान परिजन शव को लेकर घर चले गए। अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वापस जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित