फिरोजाबाद , अप्रैल 16 -- फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के वसुंधरा मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब गांव उजीरपुर निवासी अरविंद (45) अपनी पत्नी शशि (38) के साथ बाइक से दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नगला खेड़ा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अरविंद और शशि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार संदीप, सनी और राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से संदीप की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। आगरा पहुंचने से पहले उसकी रास्ते में मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित