फिरोजाबाद , अप्रैल 03 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में टूंडला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को थाना टूंडला पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मुखविर के द्वारा गेल गैस प्लांट के पास साथ बाइक चोर गिरोह के सरगना के क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए शातिर बदमाश विकास को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तभी उसके द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी, जो विकास पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने विकास को उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
उन्होंने बताया कि विकास थाना टूंडला क्षेत्र के ही गांव नागौर का निवासी है जो एक बाइक चोर गिरोह का सरगना है। उन्होंने बताया कि उसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। विकास पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था जो आज पकड़ा गया उसके पास से 28 फरवरी को टूंडला क्षेत्र में ही अमित कुमार की लूटी गई बाइक बरामद की गयी। अवैध उसके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और खाली खोखा भी मिले है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित