फिरोजाबाद , सितंबर 15 -- फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई एक व्यक्ति हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी द्वारा पति से विवाद के दौरान गला दबाकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने बताया कि थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुरैया सुहैलपुर निवासी बलबीर सिंह के पुत्र राहुल उर्फ शिवम 30 वर्ष की 11 सितंबर की रात को घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामला पुलिस की संज्ञान में आने पर पुलिस द्वारा शब का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला घोटना आने पर परिजन और पुलिस वाले स्तब्ध रह गए।
पुलिस की पूछताछ में परिवार के लोगों ने मृतक की पत्नी प्रीति पर संदेह व्यक्त किया। मृतक राहुल की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को प्रीति को गिरफ्तार कर लिया। गया। प्रीति ने पूछताछ में अपना जन्म स्वीकार करते हुए बताया कि राहुल शराब पीकर घर पर आया था कमरे में दोनों के बीच विवाद हुआ विवाद के दौरान उसने गला घोट कर उसकी हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया वैधानिक कार्रवाई के वाद पति की हत्या की आरोपी पत्नी को जेल भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित