फिरोजाबाद (वार्ता) फिरोजाबाद जिले में रामगढ़ क्षेत्र के नेपई के समीप शुक्रवार सुबह नगर निगम के ट्रैक्टर चालक का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम नेपई निवासी लोग दैनिक क्रिया के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे तभी उन्होंने नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का भाई धर्मेंद्र कुमार बघेल परिवार सहित मौके पर पहुंचा और उसने शव की पहचान अपने भाई रक्षपाल निवासी बघेल कॉलोनी के रूप में की।

उसने बताया की रक्षपाल नगर निगम में संविदा पर ट्रैक्टर चालक है जो गुरुवार सुबह 6:00 बजे ड्यूटी के लिये निकला था मगर लौट कर घर नहीं पहुंचा। उसने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से शव को फांसी से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित