फिरोजाबाद , अक्टूबर 02 -- फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र के तहत शुक्रवार को मुस्तफाबाद हाथवंत मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया।
पुलिस ने बताया कि थाना फरिहा क्षेत्र के हाथवंत मुस्तफाबाद मार्ग के गांव नगला खरगा के समीप शुक्रवार को एक खाद से लदी हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर भारी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान अनिल यादव पुत्र मनोहर सिंह निवासी का नगला खरगा की गई।
दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी मिलने पर सी ओ जसराना एस डी एम थाना प्रभारी भी पहुंच गए। ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया गया और शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सीओ जसराना ने बताया है की दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित