फिरोजाबाद , मई 18 -- फिरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार को सीमेंट की बोरियों से लदे हुए ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम की मौत हो गयी जबकि उसके बाबा गंभीर रुप से घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि सैलई अंबेडकर पार्क निवासी बालक राम अपने ढाई वर्षीय नाती रिकराय को बाइक पर बैठा कर साती रोड परजा रहे थे कि तभी सीमेंट की बोरियों से लदे हुए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में गंभीर रुप से घायल बाबा नाती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने रिकराय को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल बालक दास को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रैफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित