फिरोजाबाद , अक्टूबर 25 -- फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र में शनिवार रात में बाइक सवार तीन लोगो को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये जबकि एक की मौत हो गई।
थाना जसराना क्षेत्र के पाढम मे संवाद रात को एटा की ओर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस द्वारा सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद भर्ती कराया। उनकी पहचान रिंकू 26 वर्ष, राधेश्याम 55 वर्ष तथा विनोद कुमार 40 वर्ष निवासी मलावन जनपद एटा की गई।
पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई उपचार के दौरान विनोद कुमार मौत हो गई है। शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गयाहै। पुलिस के अनुसार दुर्घटना करने वाले बाहन को चिन्हित करने का प्रयास कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित