फिरोजाबाद , जुलाई 14 -- फिरोजाबाद जिले की थाना रसूलपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बिहार से मादक पदार्थ लाकर इस क्षेत्र में तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए मूल्य की चरस भी बरामद की गई है।
थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार को मुखबिर द्वारा बिहार से मादक पदार्थ चरस के फिरोजाबाद आने की जानकारी मिली थाना रसूलपुर पुलिस टीम और आगरा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मंगलवार को सूचना के आधार पर रेलवे रोड पर घेराबंदी करते हुए चार संदिग्ध युवकों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली गई उनके बैग से 14 पैकेट मादक पदार्थों के बरामद हुए। बरामद चरस के पैकिट का वजन 6 किलो 781 ग्राम है।
इसके अलावा मोबाइल एटीएम आधार कार्ड और नगदी भी मिली है। गिरफ्तार युवको ने बताया कि वह लोग बिहार से सस्ते दामों पर लाकर फिरोजाबाद आगरा मथुरा आदि आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। बबलू कुमार साहनी ,अरविंद साहनी तथा विजय कुमार बिहार के निवासी हैं जबकि उनके साथ एक स्कूटी पर मनोज कुमार भी साथ मे था जो आगरा का निवासी है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित