फिरोजाबाद , मई 26 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण के मोहल्ला नई बस्ती में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस ने बताया कि थाना दक्षिण के नई बस्ती निवासी रूपेंद्र पोरवाल (38) ने गृह कलह के चलते आज दोपहर कमरे में फांसी लगा ली, जिसकी जानकारी परिजनों को काफी देर बाद हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को फांसी उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित