फिरोजाबाद , जून 9 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में मैनपुरी रोड पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव माडई निवासी कायम सिंह (54) अपनी पत्नी लॉन्ग श्री के साथ बेटे की ससुराल मैनपुरी बाइक से गए थे। दोपहर बाद मैनपुरी से वापस लौटते समय रास्ते में शिकोहाबाद मैनपुरी रोड पर एक अनियंत्रित कार द्वारा बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी गई। दुर्घटना में दंपति घायल होकर नीचे गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने कायम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित