फिरोजाबाद , मई 28 -- फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में गुरुवार को शटडाउन लेने के बाद बिजली के खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर शव को कार्यालय के सामने रख कर जाम लगा दिया। अधिकारियों द्वारा आर्थिक सहायता देने और और मृतक की पत्नी को नौकरी देने के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि देहात बिजली घर क्षेत्र में आज सुबह खंभे में चढ़ कर काम कर रहे लाइनमैन रवि कुमार (28) की करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन शटडाउन लेकर नगला मनी में खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट आने से चिपक गया। मौजूद अन्य लोगों ने जब देखा तो तो उन्होंने तुरंत लाइन कटवाई और ऊपर से रवि कुमार को उतार कर में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित