फिरोजाबाद , मई 02 -- फिरोजाबाद जिले के थाना फरिहा क्षेत्र में शनिवार को एक ऑटो के बिजली के खंभे से टकराने से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य सवारियां घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसाराम निवासी विजय कुमार (40) राजमिस्त्री का कार्य करते थे, ऑटो से मोहम्मदाबाद काम पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऑटो असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और पलट गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए, जिनमें गंभीर रूप से घायल विजय कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित