फिरोजाबाद , जून 29 -- उत्तर प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में सोमवार को आए आंधी तूफान में गांव पृथ्वीपुर चिढ़रई के समीप सवारी लेकर जा रहे एक ई रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा में आठ लोग सवार थे। मौके पर लोगों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी और राहत कार्य के बाद दबी हुए सवारियों को बाहर निकला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित