फिरोजाबाद , अक्टूबर 09 -- फिरोजाबाद जिले में थाना जसराना क्षेत्र के तहत शुक्रवार शाम को अचानक आए तेज आंधी तूफान ने तबाही मचा दी। मौसम जनित हादसे में दो लागों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि थाना जसराना क्षेत्र मैं अचानक शुक्रवार शाम को की आंधी तूफान के साथ मौसम ने करवट बदली। भारी ओलावृष्टि देख लोग हतप्रभ रह गये। अनेक धान की फसल के खेतों में पानी भर गया जबकि कई जगह दीवार और टीन शैड गिरने की जानकारी मिली है। गांव चनारी में दीवार गिरने से चार लोग घायल हुए हैं । पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे में गिरीश (52) और कनिष्का (8) की मोत हो गई है जबकि राधा कुमारी और लोकेन्द्र समेत चार लोगो का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित