फिरोजाबाद , जून 18 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर बरकतपुर के समीप एक युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एंबुलेंस चालक के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर प्रतीत होता है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की आयु लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित