फिरोजाबाद , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की पुलिस ने एक सप्ताह से लापता व्यापारी को ढूंढकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद व्यापारी कुणाल गुप्ता (28) 11 मार्च को घर से अचानक लापता हो गए थे। घर पर एक पत्र बरामद हुआ जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की बात कहते हुए नहर में डूबने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई स्थानों पर कुणाल गुप्ता के लापता होने के पोस्टर पोस्टर लगवाए गए और सोशल मीडिया पर भी उनका प्रचार किया गया। इस दौरान पुलिस को उनके जीवित होने की कुछ जानकारी मिली। इसके पुलिस ने सर्विस लॉन्च का सहारा लेते हुए लोकेशन के आधार पर उनके कोलकाता में होने की जानकारी मिली पुलिस और एस ओ जी टीम ने कोलकाता में उन्हें ढूंढ लिया और बुधवार को परिजनों को लाकर सौंप दिया है। कुणाल गुप्ता ने बताया कि उनके खाद का काम है खाद के व्यापार में नुकसान होने के कारण वह परेशान थे इसलिए चले गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित