फिरोजाबाद , अक्टूबर 25 -- फिरोजाबाद जिला कारागार में रविवार को जेल के सैप्टिक टैंक में एक कैदी का शक तैरता हुआ मिला। मृतक कैदी एक हत्या के विचाराधीन मामले में जेल में बंद था। जेल अधीक्षक ने लापरवाही के लिए दो जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी।

जिला कारागार फिरोजाबाद में गांव अकबरपुर सराय निवासी युवक जितेंद्र एक हत्या के विचाराधीन मामले में जेल में बंद था। आज कुछ लोगों ने सेप्टिक टैंक में कैदी जितेंद्र का शव तैरता हुआ देखा तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने घटना की छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें पता चला कि कैदी ने सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें छलांग लगाई दी थी।

सेल अधीक्षक अमित चौधरी के अनुसार संबंधित मामले में लापरवाही के लिए दोषी दो जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मजिस्ट्रेट जांच के लिए सिफारिश कर दी गई है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई वैधानिक औपचारिकताओं के बाद शब का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित