जैतो, फरवरी 19 -- ) फिरोजपुर कैंट - दिल्ली - फिरोजपुर कैंट वाया बठिंडा वंदे भारत एक्सप्रेस का बरनाला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार से ठहराव दिया जा रहा है।

फिरोजपुर रेल मंडल के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26462/26461 फिरोजपुर कैंट - दिल्ली - फिरोजपुर कैंट वाया बठिंडा का बरनाला रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। यह ठहराव 20 फरवरी 2026 से प्रायोगिक आधार पर दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित