फिरोजपुर , मई 20 -- पंजाब में फिरोजपुर पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर दो अलग-अलग अभियानों में कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो आइस (मेथामफेटामाइन), 10.125 किलो हेरोइन तथा एक .30 बोर पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज कर किये गए हैं।
श्री यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में संगठित ड्रग सप्लाई चेन के शामिल होने के संकेत मिले हैं। पुलिस टीमें नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी हैं, ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और अन्य तस्करों की पहचान की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित