नयी दिल्ली , मार्च 13 -- उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल (पंजाब) में रेलवे ट्रैक के साथ 945 आरकेएम में 2x48 ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी जिसके लिए 106.29 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गयी है।
रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 2गुणा48 ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की परियोजना को मंजूरी दी है। यह कार्य 945 रूट किलोमीटर में किया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 106.29 करोड़ रुपये है। यह परियोजना भारतीय रेल के संचार नेटवर्क के मजबूती, मरम्मत और प्रतिस्थापन के लिए स्वीकृत अम्ब्रेला परियोजना का हिस्सा है, जिसे वर्क्स प्रोग्राम 2024-25 के तहत प्लान हेड (पीएच)-33 में कुल Rs.4,871 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई थी।
इसके अंतर्गत उत्तरी रेलवे के लिए Rs.871 करोड़ की लागत से एक सब-अम्ब्रेला कार्य स्वीकृत किया गया था, जिसके तहत उत्तरी रेलवे ने यह वर्तमान परियोजना प्रस्तावित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित