फिरोजाबाद , मई 23 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र में शनिवार को यमुना नदी में नहाने गई एक बालिका की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मटोला मड़वा निवासी कुछ बालिकाएं भीषण गर्मी के कारण यमुना नदी में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान प्रिया (10) पुत्री श्याम सिंह गहरे पानी में फंस गई और डूबने लगी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालिका की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद प्रिया का शव नदी के एक गड्ढे में मिला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित