अलवर , अगस्त 02 -- राजस्थान में युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) खेल प्रशिक्षण केंद्र, इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर की ओर से "संडेज ऑन साइकिल" अभियान का 84वां आयोजन किया गया।
इस बार अभियान का विषय "स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय" रहा। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलवर के सहयोग से किया गया। साइकिल रैली को जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजेश मुखौजा ने की।
साई के खेल अधिकारी शिव कुमार सैनी ने बताया कि रैली की शुरुआत राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुई और यह बिजली घर चौराहा, नंगली सर्किल, एसएसएमबी सर्किल, मोती डूंगरी और प्रताप ऑडिटोरियम होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। अभियान में करीब 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित