कराची , मई 16 -- कप्तान फातिमा सना (नाबाद 52) और सायरा जाबिन (नाबाद 50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पाकिस्तान की महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी-20 मुकाबले में 133 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली।
शुक्रवार की रात पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुनीबा अली और आयशा जफर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। सातवें ओवर में लिंडोकुहले माभेरो ने आयशा जफर 28 गेंदों में (45) को आउटकर इस साझेदारी को तोडा। नौवें ओवर में माभेरो ने मुनीबा अली (22) को भी अपना शिकार बना लिया। इरम जावेद (29) रन बनाकर आउट हुई। फातिमा सनार ने 19 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 52) रनों की पारी खेली और सायरा जाबिन ने 32 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (नाबाद 50) रन बनाये। सना ने रिकार्ड 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जोकि महिला टी-20 इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित