भरतपुर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान में धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन बदमाश भारत फाइनेंस के कर्मचारी को गोली मारकर एक लाख 35 हजार रुपए लूटकर फरार हो गये।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी एक लाख 35 हजार रुपए से भरा बैग लेकर जा रहा था। तभी एक मोटर साइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उस पर गोली चला दी और बैग लूटकर भाग गये। गोली लगने से कर्मचारी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है और उनके भागने के संभावित रास्तों का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित