टिहरी , सितंबर 11 -- उत्तराखंड में टिहरी गढवाल जिले में फसलों की औसत उपज और कुल उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए चल रहे फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) के प्रयोगों का अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को तहसील गजा के ग्राम खरसाड़ा में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंडुवे की फसल की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का जायजा लेने के साथ कृषक से फसल की स्थिति और उत्पादन संबंधी जानकारी ली।
राजस्व विभाग की ओर से कृषक रेखा देवी के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट तैयार कर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त फसल को सुखाने के बाद 15 दिन पश्चात उसकी वास्तविक उपज का आंकलन किया जाएगा। एडीएम ने संबंधित कार्मिकों से मंडुवे की किस्म और बीज की जानकारी लेते हुए क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित