जयपुर , मार्च 13 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को जिला अस्पताल फलौदी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरों की जोधपुर ग्रामीण ईकाई को परिवादी ने शिकायत की कि उसके द्वारा पुलिस थाना फलोदी में दर्ज मुकदमे में उसके एवं अन्य व्यक्ति के चोटो की मेडिकल रिपोर्ट उनके पक्ष में तैयार करने की एवज में डॉ. गौड दस हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर रहे है। आरोपी का तीन हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग सत्यापन वार्ता से पहले लेना और सात हजार रुपए की रिश्वत की और मांग करना पाया गया।

इस पर ब्यूरो टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही कर डॉ. गौड को परिवादी से सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित