फर्रुखाबाद , जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमारसिह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कटैइया निवासी युवक पंकज (30) अपने साथी अवधेश के साथ एक मोटरसाइकिल से अपने घर कटैइया जा रहे थे। वहीं, नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला नया निवासी हरिभान सिंह अपने भतीजे अमन के साथ मोहम्मदाबाद की ओर तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम खजुरी ईट भट्ट के सामने अपराह्न करीब 1:30 बजे दोनों मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर होने से पंकज और हरिभान सिंह मौत हो गयी। इस सडक हादसे में मोटरसाइकिल सवार अवधेश एवं अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर युवक अमन को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित