फर्रुखाबाद , जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार को बंदरों के हमले में दूध लेने जा रही एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढीमुरीदखा निवासिनी प्रेमवती (60) सुबह करीब सात बजे अपने घर से मोहल्ला भीकमपुरा स्थित डेयरी दूध लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड में महिला पर हमला कर दिया। जब तक पड़ोसी उन्हे बचाने ेके लिये दौड़ते, तब तक बंदरों ने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद महिला को उपचार के लिए एक अस्पताल में ले जाया गया।

शहर रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा के अलावा भीकमपुरा में बंदरों के आतंक से आम नागरिको बुरी तरह प्रभावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित