फर्रुखाबाद , जुलाई। 15 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला में 12 /13 जुलाई की रात में गृह स्वामी रामदास की उसके बेटे श्याम सिंह उर्फ रामू ने घर में सोते समय कुर्सी व ईट से कुचलकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी श्याम सिंह उर्फ रामू ने अपनी बेटी की हाल में ही शादी कीथी, जिससे उसके ऊपर कर्जा हो गया था। कर्ज को निपटाने के लिए वह अपने पिता पर खेत बेचने का दबाव बना रहा था जबकि पिता इसके लिये राजी नहीं था। इसको लेकर पिता- पुत्र में विवाद हुआ और 12/13 जुलाई की रात में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्याम सिंह को थाना क्षेत्र में एक स्थान से धर दबोचा और उसकी निशान देवी पर हत्या में प्रयुक्त कुर्सी,ईट तथा खून से लथपथ कपड़े बरामद कर लिये। उसे आज जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित