फर्रुखाबाद , जून 20 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र में नामकरण संस्कार में हर्ष फायरिंग के दौरान एक टेंट मलिक समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर कोटियापुर मे ग्रामीण राममूर्ति के यहां 10 दिन पहले जन्मे बच्चे का नाम करण संस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को था जिसमें गांव के टेंट मालिक वीरेंद्र (35) ने टेंट लगाया गया था। रात्रि करीब 11:00 बजे जब खान- पान चल रहा था तो इसी दौरान किसी ने अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग की, जिसकी गोली टेंट स्वामी वीरेंद्र और एक अन्य ग्रामीण मुकेश के हाथ में लगी जिसके बाद कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर घायन वीरेंद्र को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में उपचार के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि नामकरण संस्कार कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगाकर दो लोग घायल हुए हैं, घटना की तहरीर मिलने विधिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित