फर्रुखाबाद , नवंबर 01 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दीवार के मलबे में दबाकर एक मजदूर की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना गनीपुर में गांव के निवासी मनोज, महेंद्र तथा विष्णु दयाल उम्र करीब 53 वर्ष आज प्रातः गांव में नसीम के मकान की दीवार तोड़ने के लिए मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान एक जीने की दीवार तोड़ते समय अचानक भर-भराकर गिरे दीवार के मलबे में विष्णुदयाल दब गया। इसके बाद उसके दोनों साथी मजदूर एवं गृह स्वामी ने मलबे को हटाकर विष्णु दयाल को बाहर निकाला और नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित