फर्रुखाबाद , मई 24 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को मक्के की रखवाली करने गए एक ग्रामीण की किसी ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज का निवासी लक्ष्मी उम्र करीब 38 वर्ष, रेल लाइन किनारे, गांव समीपवर्ती एक मक्का के खेत रखवाली करने के लिए प्रतिदिन की तरह गया और वही शनिवार रात में भी लेट गया था। बह शराब एवं गांजा का नशा किया करता था। यह ग्रामीण युवक की आज रविवार तड़के किसी तरह रेल लाइन पर पहुंच गया इसी दौरान फर्रुखाबाद एवं कानपुर अनवरगंज के मध्य चलने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से, कट कर उसकी मौत हो गई।
प्रातः ग्रामीण जब शौच आदि के लिए निकले तो उन्होंने ग्रामीण युवक लक्ष्मी को रेल लाइन किनारे कटा पड़ा देखा गया। घटना के सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू की और शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित