फर्रुखाबाद , अक्टूबर 27 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्धावस्था में एक टायर स्क्रैप फैक्ट्री में ,भीषण अग्निकांड में करीब 40 से 50 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया ।
इस दौरान फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन दमकलों के साथ 16 फायरमैन एवं 6 चालकों की मदद से गरीब 10 घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड सूत्रों के अनुसार फर्रुखाबाद शहर के गंगानगर कॉलोनी निवासी अरविंद पांडे की एक टायर स्क्रैप फैक्ट्री फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खिमसेरपुर- धीरपुर कस्बे के समीप में स्थित है।
उन्होंने बताया कि आज तड़के करीब 4:20 बजे टायर स्क्रैप फैक्ट्री में संदिग्धवस्था में अचानक भीषण आग लगी जिसकी सूचना फैक्ट्री के चौकीदारों ने अपने मालिक को फोन से दी। इसके बाद जिला मुख्यालय फतेहगढ़से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां इस भीषण अग्निकांड कीसूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रियांशु अवस्थी के नेतृत्व मेंतथा एक दमकल गाड़ी संकिसा समेत कुल चार दमकलों के साथ घटनास्थल मौके परपहुंचे और आग पर नियंत्रण पाने के लिए सभीफायर मैनो ने काम करना शुरू किया लेकिन भीषणकांड की लपटै बढ़ते देख मैनपुरी और कन्नौज जिलों से भी एक-एक दमकल और कर्मचारी बुलाए गए।
उन्होंने बताया कि इस आग बुझाने में 16फायरमैन 6 चालक तथा दो जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद 2:20 पर करीब 10 घंटे में भीषण अग्निकांड कांड पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड अधिकारी श्री अवस्थी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के अनुसार इस भीषण अग्निकांड मे फैक्ट्री के अंदर रखा अनुमानित 40- 50 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित