फर्रुखाबाद , मई 29 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले में आगामी जून से अगस्त माह तक नदी नालों तालाबो आदि से मछलियों का आखेट करने पर पूर्णरुप से रोक लगा दी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि मछलियां वर्षा ऋतु में प्रजनन करती है। मछलियों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिये नदियों, नालों,तालाबो में 31 अगस्त तक मछलियों के आखेट पर पूर्ण तया प्रबंध रखने की व्यवस्था लागू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित