फर्रुखाबाद , अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरिया के निवासी प्रमोद शाक्य की पत्नी चांदनी (35) ने आज दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो के अनुसार चांदनी काफी समय से बीमार चल रही थी और अपनी छोटी बहन के पास रह रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित