फर्रुखाबाद , सितंबर 7 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को दस उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फतेहगढ़ पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार को फतेहगढ़ कोतवाली की याकूतगंज पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि याकूतगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली की सेंट्रल जेल पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक शिव कुमार को कायमगंज कोतवाली की कुआंखेड़ा पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को सेंट्रल जेल पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा को इसी कोतवाली की ताजपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कायमगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को मंडी पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
फर्रुखाबाद कोतवाली के उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडे को रेलवे रोड पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र की फैजाबाग पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को फतेहगढ़ पुलिस लाइन भेजा गया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के उपनिरीक्षक हरीश कुमार को शमसाबाद थाना क्षेत्र की फैजाबाग पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि फतेहगढ़ कोतवाली के उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव को इसी कोतवाली की सराय पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित