फर्रुखाबाद , जून 30 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खाना बनाने के दौरान फर्राटा पंखा में आये करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पुठरी मे बीती देर रात में खाना बनाने के दौरान भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए विवाहिता काजल (39) ने फर्राटा पंखा लगाने के लिए जैसे ही प्लग लगाया कि अचानक करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ी।

घटना के कुछ देर बाद खेत से काम करके लौटे ससुर छविनाथ ने महिला को बेहोश देख कर शोर मचाया। पड़ाेसियों की मदद से महिला को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित