फर्रुखाबाद , जून 14 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए आठ पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किया गया हैं ।

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पिछले 24 घंटे में आठ पुलिसकर्मियों के तबादले किये हैं जिनमें तीन थानाध्यक्ष और एक निरीक्षक तथा दो उपनिरीक्षक भी शामिल है। फर्रुखाबाद शहर कोतवाली थानाध्यक्ष उप निरीक्षक दर्शन सिंह को, अमृतपुर थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया और अमृतपुर के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलौत को फर्रुखाबाद शहर कोतवाली का थानाध्यक्ष बनाया गया तथा फतेहगढ़ पुलिस लाइन से निरीक्षक रामसहाय सिंह को कमालगंज थानाध्यक्ष तैनात किया गयाहै।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित